अर्जुन राम मेघवाल ने सीनियर सिटीजन सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर की समीक्षा।

अर्जुन राम मेघवाल ने सीनियर सिटीजन सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर की समीक्षा।

जालंधर, 2 मई (सुनील कुमार ): आज भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय स्थानीय लाजपत नगर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सीनियर सिटीजन सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रम हेतु विचार-विमर्श कर जरुरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता हैं और भाजपा की नीति और केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से भली भांति परिचित हैं। आप सभी ने बहुत से चुनाव देखे और लड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के चुनाव प्रचार में जुटे हमारे नौजवान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आप सभी का मार्गदर्शन बहुत सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक सतीश कपूर, जिला कन्वीनर सीनियर सिटीजन सेल कांत करिर, रजत, महेंद्र भगत, मनोहर लाल, डॉक्टर परमिंदर बजाज, डॉक्टर रमेश कंबोज, राजकुमार तलवार, राम अवतार व अन्य वरिष्ठ लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *