संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शिमलापुरी नगर में किया गया कार्यकर्म

**संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शिमलापुरी नगर में किया गया कार्यकर्म* – *

लुधियाना: 2 अक्टूबर:(राहुल शर्मा)आज शिमलापुरी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन से हुआ, जिसमें परंपरागत विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सामूहिक प्रार्थना भी की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सनी मल्होत्रा जी रहे। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान यश गिरी जी (सामाजिक सद्भावना प्रांत प्रमुख) ने अपने विचार रखे। मंच पर विराजमान अतिथि में – श्रीमान हेमंत वाडुनी जी (पंजाब वनवासी कल्याण के सोशल मीडिया प्रवक्ता), श्रीमान खलार चंद गुप्ता जी (माननीय सह संघचालक विश्वकर्मा जिला), श्रीमान राजेश जी (माननीय संघचालक शिमलापुरी नगर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व श्रीमान देवेंद्र खत्री जी (जिला सह सेवा प्रमुख) ने किया। अपने संबोधन में श्रीमान यश गिरी जी ने बताया कि किस प्रकार डॉ. हेडगेवार जी ने संघ की नींव रखी और कैसे पिछले 100 वर्षों में संघ ने समाज को संगठित कर सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना के कार्य में निरंतर योगदान दिया। उन्होंने आगे कहा कि अब संघ समाज में “पंच परिवर्तन” के नए लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है, जिनमें परिवार परिवोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी स्वावलंबन, नागरिक कर्तव्य मुख्य संकल्प रूप में शामिल हैं। इस अवसर पर नगर के स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *