हिन्दूस्थान,हिन्दू धर्म और गौ वंश की रक्षा के लिए शिव सैनिको सबसे आगे खड़ा होगा-हरीश सिंगला
शिव सेना शिंदे ने पटियाला में शिव सैनिक भर्ती अभियान को और गति देने के लिए बैठक का किया आयोजन
महंत गौरव वर्मा शिव सेना शिंदे पटियाला शहरी के अध्क्ष्य नियुक्त

पटियाला( ब्यूरो)आगामी विधान सभा चुनाव से पहले संगठन को और मजबूत करने के लिए शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के द्वारा शुरू किए गए शिव सैनिक भर्ती अभियान के तहत बुधवार को भर्ती अभियान को और गति प्रदान करते हुए अश्वनी अरोड़ा,भारतदीप ठाकुर,राजिंदर पंवार,गौरव वर्मा,दीपांशु तोमर, पर्रु कुमार,संजीव भारद्वाज,विनोद गुप्ता,रामकुमार कोहली रमनदीप खुश के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में विक्की सनौर,रिंकू बल्लमगढ़,शुभम राजपूत,विष्णु आदि ने शवि सेना शिंदे की सदयता ग्रहण की।इस दौरान शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रदेश उपाध्क्षय भारतदीप ठाकुर व जिलाध्क्षय राजिंदर पंवार ने महंत गौरव वर्मा को पटियाला शहरी का अध्क्ष्य नियुक्त किया और देश,सनातन धर्म तथा गौ वंश की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रदेश उपाध्क्षय भारतदीप ठाकुर व जिलाध्क्षय राजिंदर पंवार ने कहा कि शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रदेश अध्क्ष्य हरीश सिंगला द्वारा पंजाब भर में शुरू किये गए भर्ती अभियान के तहत महंत गौरव वर्मा के नेतृत्व में पटियाला में भर्ती अभियान को लेकर और गति से कार्य किया जायेगा।इस बैठक में विशेष तोर पर पहुंचे शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रदेश अध्क्ष्य हरीश सिंगला शिव सैनिको को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जबाव देने के लिए शिव सेना शिंदे का प्रत्येक शिव सैनिको समर्पित है।देश विरोधी तत्वों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी अब शिव सैनिको को स्वीकार करनी होगी। हिन्दूस्थान,हिन्दू धर्म और गौ वंश की रक्षा के लिए शिव सैनिको सबसे आगे खड़ा होगा।वसुदेव कुटुम्कं की बात करते हुए उन्होंने प्रत्येक शिव सैनिक से सेवा,सुरक्षा और संस्कार के संकल्प को पूरा करने के लिये अपनी पूरी क्षमता से कार्य करने का आव्हान किया।हरीश सिंगला ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिये कठोर कानून बनाया जाना आवश्यक है।सीधे साधे लोगों को लोभ लालच देकर धर्मांतरण कराने का षडयंत्र चल रहा है,ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाना आवश्यक है।उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से धर्मांतरण रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की भी मांग की।
