धारावाहिक के सेट पर लगी भीषण आग

धारावाहिक के सेट पर लगी भीषण आग

 

 

 

(रोजाना रिपोर्टर न्यूज)स्टार प्लस के चर्चित शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर शुक्रवार शाम 4 बजे आग लग गई। मुंबई के गोरेगांव में इस सीरियल का सेट है। वहां आस-पास ही कई दूसरे सीरियलों की भी शूटिंग हो रही थी। आग इतनी तेज रही कि दूसरी जगहों पर भी पहुंचने लगी। इस दौरान यहां 1 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।

आग लगने की घटना में लापरवाही की बात सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आग ने दो सीरियल के सेट को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ही सीरियल के सेट ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो के सेट के बेहद नजदीक ही है।

इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर बचाव कार्य में शुरू कर दिया है। आग लगने की घटना की जानकारी ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने दी। उन्होंने प्रोड्यूसर, चैनल और प्रोडक्शन हाउस पर एफआईआर करने की बात भी कही हैय़ इसके साथ फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर पर भी कार्रवाई करने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *