पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित संगीतमय नाट्य की प्रस्तुति

लखनऊ: 25 जनवरी (ब्यूरो) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को समर्पित एक नाटकीय प्रस्तुत किया गया।उत्तर प्रदेश के राजभवन में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित संगीतमय नाट्य ‘विश्व स्वर, अटल अमर‘ की प्रस्तुति की गयी।राजभवन से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष प्रस्तुति में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायक जीवन, उनकी कविताओं, पत्रकारिता, राजनीति में योगदान, भारत के प्रति उनके अटूट समर्पण और राष्ट्रप्रेम को अत्यंत प्रभावशाली और संवेदनशील ढंग से दर्शाया गया। प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
