जालंधर गणतंत्र दिवस के विरोध में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस बनी रही तमाशबीन

जालंधर गणतंत्र दिवस के विरोध में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस बनी रही तमाशबीन

हम भारत के संविधान को नहीं मानते, पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है : दल खालसा 

जालंधर (सुनील कुमार)जालंधर में शनिवार को गणतंत्र दिवस के विरोध में दल खालसा ने खालिस्तान की मांग करते हुए मार्च निकाला। दल खालसा से जुड़े लोग खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाबा साहिब बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) पर पहुंचे।खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि हमें संविधान मंजूर नहीं है, वे खालिस्तान बनाकर रहेंगे। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। हमें अभी तक आजादी नहीं मिली है, हमने चंडीगढ़ भी खो दिया।दल खालसा के नेता परमजीत सिंह मंड ने कहा- ‘जिस संविधान की केंद्र सरकार बात कर रही है, उसने सिखों को कुछ नहीं दिया। संविधान के तहत ही सिखों अपमान किया गया। पुलिस ने हमारे नेताओं को घरों से नहीं निकलने दिया गया। सिखों के लिए सिर्फ गुरु ग्रंथ साहिब ही सबसे बड़ा ग्रंथ है। दल खालसा ऐलान करता है कि न ये तिरंगा हमारा है और न ही संविधान। मार्च के चलते पुलिस फोर्स भी तैनात रही, लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नहीं रोका।थाना डिवीजन नंबर-6 के SHO भूषण कुमार ने कहा- ‘सारे मामले के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जैसा सीनियर अधिकारी आदेश करेंगे, उसके आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *