रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, बस गिरी गहरी खाई में। पढ़ें पूरी खबर

रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, बस गिरी गहरी खाई में। पढ़ें पूरी खबर

रियासी(ब्यूरो ) जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकवादियों ने बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया है जहां जम्मू-कश्मीर में शिव खोड़ी से लौट रही बस को निशाना बनाया है। इस बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आतंकियों ने इस बस पर 40 से 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली बस ड्राइवर के भी लगी। बस ड्राइवर को गोली लगने के बाद बस गहरी खाई में गिर गई। शिव खोड़ी से वापस लौट रही बस को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। बस शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापस कटरा की तरफ लौट रही थी। हादसा पौनी और रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के निकट पेश आया है।जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस दुर्घटना स्थल पर पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। डीसी रियासी ने दुर्घटना में दस लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, 33 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, यात्री स्थानीय नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि, आतंकी गतिविधि के चलते शिव खोड़ी तीर्थ स्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।

एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। घटना में 33 लोग घायल हो गए। बचाव अभियान पूरा हो गया है। यात्रियों की पहचान अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, वे स्थानीय नहीं हैं। शिव खोड़ी तीर्थस्थल को सुरक्षित कर लिया गया और सेना द्वारा जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *