नहीं थम रहा यूपी में दलितों पर आतंक, बेटी साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में यादवों ने जमकर पीटा दलित परिवार

नहीं थम रहा यूपी में दलितों पर आतंक, बेटी साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में यादवों ने जमकर पीटा दलित परिवार

आखिर क्यों? मौन बैठी है योगी सरकार, ना कोई कार्रवाई और ना कोई केस

उत्तर प्रदेश (ब्यूरो) यूपी के मैनपुरी करहल के त्रिकारा दौलतपुर में यादवों का दलितों पर आतंक देखने को मिला है जानकारी अनुसार दलित बेटी के साथ छेड़छाड़ के विरोध करने पर दलित युवक को जमकर पीटा और पीट पीट कर अधमरा कर दिया जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के तिरकारा दौलतपुर में एक दलित युवक को यादव के समाज के दर्जनों लोगों में लाठी डंडों लोहे की रोड से जमकर पीटा दबंग मरा हुआ छोड़कर युवक को मौके पर से फरार हो गए यह सारी घटना की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है मामला हम आपको बताते हैं पीड़ित जितेंद्र कुमार जाटव ने जो पुलिस को बताया है जिसमें जितेंद्र ने बताया कि उसके गांव में मां कटकेश्वरी मंदिर पर पूर्णिमा के दिन मेला लगता है उसी मेले में मेरी बेटी संध्या मेला देखने के लिए मेरी मां व पत्नी और छोटे भाई की पत्नी के परिवार के साथ जा रही थी अभी मेरे नजदीकी गांव सेमरी के शशिकांत यादव पुत्र विनोद कुमार प्रधान ने मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा इसका विरोध हमारे परिवार के लोगों द्वारा किया गया तो मेरी पत्नी वह छोटे भाई की पत्नी के साथ शशिकांत मारपीट करने लगा इसी बात को लेकर हम अपने परिवार के लोगों के साथ उन लोगों के यहां शिकायत करने पहुंचे तो उन लोगों ने लाठी डंडों से और लोहे की रोड से हमको इतना पिता की हमको अधमरा करके छोड़ कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *