विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी के बाबा बुड्ढा जी नगर की गालियों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन…

विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी के बाबा बुड्ढा जी नगर की गालियों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन…

सेंट्रल हलके क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में लोगों की सुविधा के मुताबिक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं : विधायक रमन अरोड़ा

कहा : सेंट्रल हलके के हर वार्ड की सभी सड़कें चुस्त-दुरुस्त हों, इसके लिए वे हमेशा फिक्रमंद हैं।

जालंधर: सुनील कुमार 

केंद्रीय विधानसभा हलके में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्याें की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी के बाबा बुड्ढा जी नगर की गालियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से इलाकावासियों को काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में लोगों की सुविधा के मुताबिक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि शहरवासियों को जरूरी सहूलियतें प्रदान करने के साथ-साथ शहरी वातावरण के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा सके।

उन्होने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस सड़क का काम जल्द मुकम्मल करवाया जाएगा।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। हर वार्ड की सभी सड़कें चुस्त-दुरुस्त हों, इसके लिए वे हमेशा फिक्रमंद हैं। क्षेत्र के विकास के लिए जनता कहे या फिर नहीं कहे यह उनकी जबावदेही में शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग चुनावों के दौरान लोगों ने की थी जो आज पूरी की गई है। सड़क का निर्माण शुरू होने से इलाकावासियों में हर्ष का माहौल देखा गया। सड़क निर्माण के लिए विधायक रमन अरोड़ा का इलाका निवासियों ने आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वार्डवासी सड़क की जर्जर हालत को लेकर काफी परेशान थे अब लोगों को समस्यायों से निजात मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने के बाद लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस मौके पर आप वॉलिंटियर विक्की तुलसी, गौरव अरोड़ा, अमरजीत, बलविंदर, अशोक, सोनू रंधावा, पलविंदर, बलविंदर सिंह, हैप्पी, राजकुमार, सोनू बाबा, भट्टी, सुरेंद्र पाल, सुखदेव, सतीश, दीपक चोपड़ा, अमित चोपड़ा, प्रदीप शर्मा, राणा, हनी भाटीया, हर्ष अरोड़ा, जसवंत सिंह, काकू, सुपिंदर सिंह, अमित शर्मा इत्यादि इलाका निवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *