नशा हमारे देश को धीमक की तरह खा रहा है: डॉ. परमिंदर

नशा हमारे देश को धीमक की तरह खा रहा है: डॉ. परमिंदर

 

बलाचोर 12अक्टूबर (ब्यूरो)

पंजाब में बहने वाली नशे की छठी नदी ने पंजाब के युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया है। आज युवा लड़के-लड़कियों को इस दलदल से बाहर निकालने की जरूरत है। इसका बीड़ा उठाया है डॉ. परमिंदर सिंह भाम्बरा ने, जो अपनी आयुर्वेदिक दवाओं से युवाओं की नशे की लत को ठीक कर रहे हैं। सुनीता चैरिटेबल अस्पताल में नशा मुक्ति शिविर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. परमिंदर सिंह भाम्बरा ने कहा कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को कीड़े की तरह खा रहा है। इससे छुटकारा पाना कोई बड़ी बात नहीं है, बस दृढ़ संकल्प और सार्थक सोच की जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने कई भटके हुए युवक-युवतियों को आयुर्वेदिक औषधियां दीं। इस अवसर पर उन्होंने कुछ इस दलदल से छुटकारा पा कर बहार आ चुके लड़के-लड़कियों से भी मुलाकात करवाई जो उनकी आयुर्वेदिक औषधियों से ठीक हो गये हैं और अब अपना सामान्य जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी युवा लड़का या लड़की जो इस नापाक आदत का शिकार हो गया है वह उनसे सीधे या सुनीता चैरिटेबल अस्पताल, मंडयानी रोड, बलाचौर में संपर्क कर सकता है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *