जालंधर के अवतार नगर में हुआ एक घर में बहुत ही भयानक बड़ा हादसा 


जालंधर के अवतार नगर में हुआ एक घर में बहुत ही भयानक बड़ा हादसा 

जालंधर 9अक्टूबर (सुनील कुमार)जालंधर के अवतार नगर में घर में आग लगने के कारण परिवार के 6 लोग मर गए। बता दे उसे वक्त घर का एक सदस्य बुजुर्ग माता दूसरे कमरे में बैठी थी कि उन्हें अचानक से आवाज आती है।जैसे कोई ब्लास्ट हुआ हो, तो वह सबको ऊंची ऊंची आवाज लगाती है। इतने में वह देखती है कि घर में आग लग गई है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर फोन किया जाता है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती है और सदस्य को अंदर से बाहर निकलती है।मरे हुए पारिवारिक सदस्यों की पहचान इंद्रपाल, पिता यशपाल, पत्नी रूचि, बच्चे मंशा, दिया और अक्षय के रूप मे हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांच लोगों की मौत हो चुकी है, ओर एक मेंबर की आज मौत हो चुकी है।लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

V/o- इस बारे में ज्यादा जानकारी देते एडीसीपी आदित्य ने बताया कि बहुत ही बुरी घटना यह हुई है और फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सदस्यों की हालत को लेकर उन्होंने कहा कि अभी मौत की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती, जब तक डॉक्टर उन्हें रिपोर्ट नहीं दे देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *