वार्ड नंबर 7 में पहलवान, लगन के साथ मिलकर कर रहे हैं वार्ड की सेवा, क्या ऐसे मिलेगा मेवा, वक्त आने पर आप को लग सकता है जोरदार झटका : नेता कांग्रेस पार्टी,

जालंधर1फरवरी(सुनील कुमार रोज़ाना रिपोर्टर न्यूज पेपर) केंद्रीय हल्के में इन दिनों विधायक रमन अरोड़ा के नेतृतव में लगातार धमाके हो रहे हैं / यह आम बात है की यह धमाके हमेशा ही चुनावों से पहले और चुनावों के दौरान होते आये हैं जब राजनितिक दल एक दूसरे का दामन धामने की होड़ में सिर्फ इसलिए होते हैं, ताकि उनको टिकट मिल सके, चाहे वह विधानसभा की हो या फिर निगम / लोकसभा चुनाव, ऐसे में वार्ड नंबर सात में भी कुछ ऐसा ही नजारा विधनसभा चुनावों में देखने को मिला था /
जब कांग्रेस पार्टी का दामन चुनावों के नतीजों के आने के बाद वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस पार्टी के नेता परवीन पहलवान ने छोड़ दिया और आप पार्टी का दामन थाम लिया, हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है की यह किस नाराजगी की वजह से कांग्रेस को परवीन ने अलविदा किया, लेकिन आप की नीतियों को देखते हुए शायद यह संभव हो सका और विधायक रमन अरोड़ा जोकि एक साफ छवि के मालिक हैं के साथ एक नहीं कई पार्टियों के नेता शायद इसलिए उनके साथ जुड़ते भी जा रहे हैं /
हैरानी की बात तो यह है कि जब चुनाव सर पर हैं और विधायक रमन अरोड़ा लगातार अपने पार्टी के वर्करों को थापी मार रहे हैं ऐसी में पार्टी के अंदर भड़की आग से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और विधायक साहब द्वारा अलग-अलग हलकों में लगाए गए इंचार्ज जहां एक की बजाए दो-दो आप इंचार्ज हैं, में किसको टिकट मिलेगा यह तो पता नहीं लेकिन विरोधी ऐसे में वार्ड में बिना काम के वाह-वाही कर रहे इंचार्जों को खुली चुनौती देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं /
ऐसे में वार्ड नंबर सात में 30 सालों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे कुलदीप शर्मा ने आप पार्टी के दोनों इंचार्ज को यह कहा कि पहलवान और लगन वार्ड की सेवा मिलकर तो कर रहे हैं, लेकिन बुनियादी बातें कुछ और ही हैं, उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से 29 फिट गहरे सीवरेज का ढक्क्न टूट चूका है और यह ढक्क्न मेन सड़क पर होने कि वजह से लगातार रात के समय हादसों को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है, ऐसे में पहले जनता कि समस्याओं को दूर करो फिर टिकट की दावेदारी, हवा हवाई बातों से न कुछ हुआ है न कुछ होगा /
उन्होंने आगे यह भी कहा की एक टिकट के दो-दावेदार लगातार अपने अपने स्तर पर खबरें प्रकाशित कर रहे हैं, लेकिन खुले मेन होल से हादसों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा / कुलदीप शर्मा ने यह भी कहा की वह पार्षद ना होते हुए भी लगातार लोगों की सेवा 30 सालों से करते आ रहे हैं / ऐसे मेँ अगर चुनावों की तैयारी कर रहे आप पार्टी के वार्ड इंचार्ज लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने मेँ असफल रहते हैं तो आने वाले निगम चुनावों मेँ आप पार्टी को जोर का झटका लगने से कोई नहीं रोक सकता /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *