बिलासपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार,नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है।

बिलासपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार,नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है।

हिमाचल प्रदेश/ बिलासपुर/ ब्यूरो

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला बिलासपुर पुलिस ने पट्टा फोरलेन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कार नंबर HR 26CB-5745 को रोका। तलाशी लेने पर कार से 22.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में मंडी जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बाइक नंबर HP 82-8107 को जांच के लिए रोका। बाइक पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 17.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एक टैक्सी कार नंबर HP 01M-6567 की तलाशी के दौरान पुलिस को 16.23 ग्राम चिट्टा मिला। इस मामले में हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सभी 7 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां से लेकर आए थे और इस नशे के नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *