तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्र एकता का प्रतीक है : रविंदर धीर
किशनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्र भक्तों का जनसमूह ने भारत माता की जय वन्देमातरम तिरंगा हमारी शान है तिरंगा भारत की पहचान है के जयकारों से किशन पूरा गूँज उठा

जालंधर, 11 अगस्त (सुनील कुमार) :
पंडित दीनदयाल उपाध्याय समृति मंच की और से स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत किशनपुरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा का नेतृत्व किशनलाल शर्मा ने किया इस अवसर पर हजारों की संख्या में राष्ट्र भक्तों का जनसमूह उमड़ा। इस अवसर पर युवाओं ने भारत माता की जय वन्देमातरम तिरंगा हमारी शान है तिरंगा भारत की पहचान है किशनपुरा गूँज उठा इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्त्ता रविंदर धीर ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय समृति मंच तिरंगा यात्रा निकाल कर युवा पीढ़ी में राष्ट्र भक्ति की भावना उत्पन्न कर रहा है यह एक सराहनीय कदम है ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा मिलती है और कहा की तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्र एकता का प्रतीक है इस अवसर पर मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा की मंच 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रायें निकाल कर हर नागरिक को आह्वान करेगा की 15 अगस्त को आये मिला कर अपने देश की शान बढ़ाएं हर घर तिरंगा लहरायें। इस अवसर पर लाला हसराज स्कूल के प्रिंसिपल राजेश वर्मा ने कहा की यह सिर्फ एक झंडा नहीं ये हमारीाँ आन बान और शान है इस अवसर पर संदीप तोमर, डा वनीत शर्मा, परमजीत सिंह, नवीन, अर्श, रविंदर गोरा, बावा वर्मा, रंजीत सिंह, कुलवीर, रमन, सुरिंदर, जगतार आदि मौजूद थे। कैप्शन : तिरंगा यात्रा अभियान के दौरान रविंदर धीर, किशनलाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल, डा वनीत शर्मा, हरविंदर सिंह गोरा, संदीप तोमर व अन्य ( नीचे ) राष्ट्र भक्तों का उमड़ा जनसमूह।
