हिंदू तालमेल कमेटी की अहम बैठक में संगठन विस्तार और तीन नई नियुक्तियां की गई,,,

हिंदू तालमेल कमेटी की अहम बैठक में संगठन विस्तार और तीन नई नियुक्तियां की गई,,,

जालंधर/ सुनील कुमार

हिंदू तालमेल कमेटी की एक अहम बैठक आज पार्टी कार्यालय, बस स्टैंड के नजदीक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बैठक के दौरान हिंदू तालमेल कमेटी में तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। पार्षद प्रोफेसर कन्वर सरताज को सीनियर वाइस प्रधान, समाजसेवक आयुष अग्रवाल को वाइस प्रधान तथा समाजसेवक विवेक शर्मा को पंजाब सचिव नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर विशेष रूप से हिंदू तालमेल कमेटी के पंजाब चेयरमैन कुलदीप सिंह शैंटीऔर पंजाब प्रधान ललित कुमार बब्बू उपस्थित रहे। उनके साथ महामंत्री अश्वनी कुमार गोल्डी, अभिषेक अनेजा, जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, भूपेश सुगंध रवि कुंडी, रिपुदमन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू तालमेल कमेटी का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करते हुए समाजहित के कार्यों को और गति देना है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ अधिक से अधिक समाजसेवियों एवं युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए हिंदू समाज एवं संगठन के हित में कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *