बूढ़े होकर भी बूढ़े दिखना नहीं चाहते तो पसीना बहाएं। डॉ अर्चिता महाजन*

*बूढ़े होकर भी बूढ़े दिखना नहीं चाहते तो पसीना बहाएं। डॉ अर्चिता महाजन*

 *जिम नहीं जा सकते तो बच्चों के साथ घर में ही डांस करें। बाग बगीचे की देखभाल करें।* 

 

 

 

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि बूढ़ा होना परमात्मा के हाथ में है परंतु दिखना आपके हाथ में है।शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक ऐसे ‘मॉलिक्यूलर स्विच’ का पता लगाया है, जो यह साफ करता है कि व्यायाम करने से उम्रदराज मांसपेशियां खुद को कैसे रिपेयर करती हैं।रिसर्च के मुताबिक, जब हम शारीरिक गतिविधि या कसरत करते हैं, तो हमारे शरीर में ‘DEAF-1’ नामक एक जीन का स्तर कम हो जाता है। इसके कम होने से पुरानी और कमजोर हो चुकी मांसपेशियों को अपनी मरम्मत करने और अपनी ताकत बनाए रखने में जबरदस्त मदद मिलती है। इस स्टडी से यह भी साबित हुआ है कि उम्र ढलने के साथ जो हमारा प्राकृतिक रिपेयर सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है, व्यायाम उसे फिर से पूरी तरह से ठीक कर सकता। उम्र बढ़ेगी, पर रौनक नहीं घटेगी। पसीना बहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, स्किन पर ग्लो आता है, हड्डियां और मसल्स मजबूत रहते हैं, और स्ट्रेस भी कम होता है। बूढ़ा होना प्रोसेस है, बूढ़ा दिखना ऑप्शन है। और वो ऑप्शन हम रोज 30-40 मिनट की वॉक, योग, जिम या डांस से चुन सकते हैं। झूठ-मूठ की रस्सी भी कूदी जा सकती है ताकि चोट ना लगे।नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम (पसीना बहाना) करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, त्वचा में कसाव आता है, और एंटी-एजिंग प्रक्रिया धीमी होती है। यह जवां बनाए रखने का सबसे प्राकृतिक और अचूक उपाय है।पसीना बहाने के मुख्य फायदे:एंटी-एजिंग (Anti-Aging): पसीना निकलने से त्वचा के रोमछिद्र (pores) खुलते हैं और अंदर से गंदगी बाहर निकलती है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है।कोलेजन का निर्माण: वर्कआउट करने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जो त्वचा को जवां रखने वाले प्रोटीन (कोलेजन) के उत्पादन को बढ़ावा देता है।वजन नियंत्रण: नियमित पसीना बहाने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती और आप चुस्त-दुरुस्त रहते हैं।जवां रहने के लिए आप क्या कर सकते हैं:कार्डियो (Cardio): रोजाना 30 मिनट तेज कदमों से सैर (walking), रनिंग या साइकिलिंग करें।योग (Yoga): कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम से शरीर को ऑक्सीजन भरपूर मिलती है, जो उम्र के असर को कम करता है।स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: हफ्ते में 2-3 बार हल्का वजन उठाएं, ताकि मांसपेशियां मजबूत बनी रहें और शरीर में कसाव आए।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *