मन्दिर के पास मिला खून से लथपथ शव 2 आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश/ सोलन/ रोज़ाना रिपोर्टर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद हमलावरों ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।गुरुवार सुबह शिव मंदिर के पास युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन जारी है।
