हल्द्वानी रेलवे ट्रैक पर मिला 24 वर्ष के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव हादसा या कत्ल: परिवारिक मेंबर

उत्तराखंड /हल्द्वानी/रोज़ाना रिपोर्टर

फाइल फोटो

सार

सौरभ आम्रपाली इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि रात करीब 12:20 बजे सौरभ के एक दोस्त का फोन आया, जिसने बताया कि सौरभ का ट्रेन से एक्सीडेंट हो गया है और उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा।

 

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाल (गोरापड़ाव) में रविवार देर रात एक 24 वर्षीय होटल मैनेजमेंट छात्र सौरभ सिंह बजेठा का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ आम्रपाली इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि रात करीब 12:20 बजे सौरभ के एक दोस्त का फोन आया, जिसने बताया कि सौरभ का ट्रेन से एक्सीडेंट हो गया है और उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि सौरभ के चेहरे और कमर पर गहरे जख्म थे,

जिससे उन्हें हादसे पर संदेह है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद दोनों दोस्त न तो घटनास्थल पर पहुंचे और न ही मोर्चरी में दिखाई दिए, जिससे उनका शक और गहरा हो गया है।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों की सूचना पर शव बरामद किया गया। शुरुआती अनुमान है कि युवक की मौत संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई हो सकती है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।सौरभ के पिता थान सिंह, जो पूर्व सैनिक थे, का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। इस दुखद घटना से परिवार और कॉलेज के छात्र गहरे सदमे में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *