
जालंधर/सुनील कुमार
श्री गुरु रविदास सभा (रजि:)कटरा मुहल्ला मेन मंदिर बस्ती दानिशमंदा की ओर से आज बैसाख महीने की संग्राद पर एक धार्मिक आयोजन किया गया जिस में सभी इलाका निवासी एव संगत ने बढ़ चड़ कर हिस्सा लिया।जिसमे स्त्री सत्संग सभा की तरफ़ से गुरु जी की वाणी पर आधारित भजनों का गुणगान कर संगतों को निहाल किया गया।और गुरु घर के पाठी चमन अंगुराल जी द्वारा गुरु जी की अमृत वाणी से शब्द लेकर संगत को परमात्मा को कैसे पाया जा सकता है उस पर आधारित शब्दों का सार किया गया।
उपरांत मंदिर प्रांगण में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहिब डॉ: भीम राव अंबेडकर जी का 135 वाँ जन्मदिन बहुत ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।आय हुए वक्तायों ने बाबा साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा नारी शक्ति के लिए किए गए विशेष कार्यो की सराहना की गई वक्तायों ने बताया की बाबा साहिब ने किस तरह औरतो की ग़ैर बराबरी को अस्वीकार करते हुए सविधान में पुरषों के बराबर हक दिलाए और इसी तरह समाज में फैले अंधविश्वास,छूयाछूत भर्त्सना की। और पूरी मानव जाति को एक समान माना।वक्तायों ने बताया की भारत विभिन भाषायो, भिन्न-भिन्न जातियों का देश होने के बावजूद भी उन सबको एक सूत्र में पिरोया और सब के लिए सविधान में बराबर हक़ सुरक्षित किए आज की इस सभा में मुख्य वक्तायों में dr आर.एल बस्सन एक्स सिविल सर्जन,एम्प्लॉय यूनाइटेड फोरम के प्रधान मदन लाल लोच,मास्टर रतन लाल, गुरु प्रशाद मिनिया, मंगल दास, गुरदीप राई,प्रभ दयाल,परवीन रामदासिया,कैप्टेन सातपाल मिनिया,रवि कुमार, डॉ मदन यादव,मास्टर अश्वनी,चमन लाल जी,छोटू राम सारंगल,राजकुमार सारंगल और होशियार सिंह जी,बहुजन समाज पार्टी के हल्का वेस्ट इंचार्ज एडवोकेट प्रीतपाल जी,जिला प्रधान बहुजन समाज पार्टी करमचंद हंस ,पूरब जिला प्रधान विजय यादव,सुरिंदर सिंह जी, जंग बहादुर, रतन लाल मिनिया,गुरबख्श मिनिया इत्यादि ने भाग लिया
सभा की और से मंदिर के प्रधान राकेश लोच,चेयरमैन चौधरी परसराम,वाईस चेयरमैन स्वर्ण यादव,वाईस प्रधान अमरनाथ भंडारी,वाईस प्रधान महेश अंगुराल,वाईस प्रधान प्रदीप थापा,जनरल सेक्टरी ओमप्रकाश लोच,सेक्टरी पवन अत्री,जॉइंट सेक्टरी जतिंदर डोगरा रूबी,कैशियर बलबीर लोच,रमेश कुमार जैकी,कमल डालीया,अजय डालीया,पाठी चमन लाल अंगुराल,पाठी गुरदियाल,पाठी विजय अंगुराल,पवन मिनिया इत्यादि
स्त्री सत्संग सभा की समूह मेंबर्स एव अंत में आये हुए सभी गणों का मंदिर के प्रधान कि तरफ़ से आभार व्यक्त किया।
