*जालंधर कैंट,वैस्ट और सेंट्रल विधानसभा के सभी मंडल प्रधान,पार्षदों और महामंत्रियों की विशेष बैठक सम्पन*
*पंजाब में भाजपा अपनी संगठन शक्ति के बल पर बदलाव कर सरकार बनायेगी-मंथरी श्रीनवासुलु*
*भाजपा की मजबूत सरकार मजबूत पंजाब बनायेगी-मीनू सेठी*
*भाजपा मोदी सरकार की सफल योजनाए हर
वर्ग,हर व्यक्ति और हर परिवार तक भाजपा वर्कर पहुँचायेगे-सुशील शर्मा*

जालंधर, 3 अप्रैल/ सुनील कुमार
जालंधर कैंट, वेस्ट एवं सेंट्रल विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडल प्रधानों, पार्षदों और महामंत्रियों की एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिवर लगाने के उद्देश्य से आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनवासुलु ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के तहत कार्यकर्ता सिखलाई कैंप जो कि पूरे पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्र में लगाई जा रहे हैं जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना है जिससे पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी मजबूत संगठन शक्ति के बल पर बड़ा परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आने वाले समय में प्रदेश में सरकार बनाने में सफल होगी।
इस अवसर पर मीनू सेठी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की एक मजबूत सरकार ही पंजाब को स्थिरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी और सफल योजनाओं को हर वर्ग, हर व्यक्ति और हर परिवार तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को इन योजनाओं के बारे में जागरूक करने की अपील की।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थितपंजाब भाजपा संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु,पंजाब भाजपा सचिव जोनल इंचार्ज पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिखलाई कैम्प मीनू सेठी,विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय भाजपा मनोरंजन कालिया,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़,जगबीर बराड़,भाजपा पार्षद दल नेता विपक्ष मनजीत सिंह टीटू,पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य व कैंटोनमेंट बोर्ड भारत सरकार जालंधर कैंट के सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला,अमरजीत सिंह अमरी,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपप्रधान मनीष विज,दर्शनलाल भगत,दविंद्र भारद्वाज,अश्वनी भंडारी,महिला मोर्चा महामंत्री शालू,जिला ओबीसी मोर्चा प्रधान प्रमोद कश्यप,पार्षद तरविंदर सोई,पार्षद राजीव ढींगरा,पार्षद अजय बब्बल,पार्षद शोभा मिनिया,पार्षद पति अमित सिंह संघा,पार्षद पति अश्वनी ढंड,पार्षद पुत्र कृष्ण मिनिया,जिला सचिव शाम शर्मा,मंडल भाजपा प्रधान चंदन रखेजा,संदीप कुमार,टीटू कपानिया,कुनाल शर्मा,मनीष बल,अजय ठाकुर,सोनू चौहान,शिवदर्शन अब्बी,राहुल जामवाल,कुलदीप मानक,नरेश वालिया,गुरमीत सिंह,जे.पी पांडे, अशोक मेहता,राजन मल्हन,एच.एस बेदी,अंकुर रत्ती,ऋषि बहल,सुनील चोपड़ा,संजीव जामवाल,संजीव भासकर,सुशील चौहान,मास्टर फिरोज़,हरविंदर भट्टी,परमजीत सोनू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*कैप्शन-तीन विधानसभाओ के मंडल प्रधानो पार्षदों की बैठक को संबोधित करते भाजपा संगठन मंत्री मंथरी श्रीनवसुलु उनके साथ मीनू सेठी,सुशील शर्मा,मनोरंजन कालिया,शीतल अंगुराल,जगबीर बराड़,सरबजीत मक्कड़,मनजीत टीटू,राजेश कपूर,अमरजीत गोल्डी,अशोक सरीन हिक्की व अन्य*
