*Jalandhar : शहीदी दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने शहीदों के बलिदान को किया नमन, भगत सिंह की प्रतिमा को फूलों के हार डाल किया याद*

जालंधर/सुनील कुमार
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर जालंधर शहर के भगत सिंह चौक में कांग्रेस नेताओं की ओर से श्रद्धांजलि दिवस मनाया और भगत सिंह की प्रतिमा को फूलों के हार डाल कर उन्हें याद किया। कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि आज शहीद भगत सिंह को श्रद्धाजंलि देने के लिए एकत्रित हुए है। उन्होंने इस दौरान नौजवानों को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के योगदान के बारे में पता चल सकें।इस दौरान वेस्ट हल्का इंचार्ज कांग्रेस नेत्री सुरिंदर कौर ने कहा कि आज देश भर में भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। शहीद भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में बलिदान दिया था और देश को आजाद करवाने में अहम योगदान दिया था। इन्हीं के कारण देश में हम आजादी की जिंदगी जी रहे है।
