शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए, दी सनोट कृषि सेवा सहकारी सभा सी० की प्रबंधक कमेटी के चुनाव

शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए, दी सनोट कृषि सेवा सहकारी सभा सी० की प्रबंधक कमेटी के चुनाव

देहरा कांगड़ा/ रोजाना रिपोर्टर

दी सनोट कृषि सेवा सहकारी सभा सी० की प्रबंधक कमेटी के चुनाव आज शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कमेटी का गठन किया गया।

चुनाव परिणामों के अनुसार सुरिन्द्र कुमार को प्रधान, अशोक कुमार को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा पुरुषोत्तम चन्द, रविन्द्र कुमार और जसवंत सिंह को कमेटी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।

सभा सचिव श्री राजकृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभा के विकास, किसानों के हितों की रक्षा और सहकारी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *