नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता चिट्टा तस्कर गया सलाखों के पीछे हुई 1 साल की जेल
नूरपुर/इंदौरा/रोज़ाना रिपोर्टर

हिमाचल पदेश मैं भी नसे के ख़िलाफ़ जंग जारी है नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर दर्ज हुए एक मामले में नूरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। माननीय JMFC इंदौरा की अदालत ने साल 2016 के एक मामले में संजीव कुमार उर्फ प्रिंस (निवासी डमटाल) को दोषी करार देते हुए 1 वर्ष के कठोर कारावास और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
अपराध: दोषी से 3.90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।
पुराना रिकॉर्ड: दोषी एक आदतन अपराधी है, जिस पर चोरी, मारपीट और नशा तस्करी के 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
संदेश: नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार की जानकारी साझा कर पुलिस का सहयोग करें।
