खुंडियां पुलिस की गाड़ी हुई घटनाघरस्त बाल बाल बच्चे पुलिस कर्मी

खुंडियां पुलिस की गाड़ी हुई घटनाघरस्त बाल बाल बच्चे पुलिस कर्मी

देहरा / हिमाचल प्रदेश /रोज़ाना रिपोर्टर

ज्वालामुखी–देहरा सड़क मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया जानकारी अनुसार वाला बाजार से कुछ दूरी पर शुक्रवार सुबह एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। खुंडियां थाना की पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और नीचे जाकर एक पेड़ से टकराकर रुक गई। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जानी नुकसान की सूचना नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुंडियां थाना की पुलिस टीम देहरा न्यायालय की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन के ओवरटेक करने के कारण अचानक स्थिति बनी। टक्कर से बचने के प्रयास में पुलिस वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे फिसल गया और पेड़ से टकरा गया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता की। पुलिस कर्मियों को गंभीर चोट नहीं आई है।

सूचना मिलते ही देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *