पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब से तहसील की तहसीलदार रमणदीप कौर को किया सस्पेंड

रोज़ाना रिपोर्टर


पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब जिले की खमाणो तहसील की तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों और उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर की गई है।रमणदीप कौर पर संपत्ति रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रूपनगर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय रहेगा। इस संबंध में आदेश पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है

रमणदीप कौर पर संपत्ति रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रूपनगर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय रहेगा। इस संबंध में आदेश पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *