
दिल्ली/रोज़ाना रिपोर्टर
विदेशी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सिंधु जल आयुक्तों के स्तर पर यह मुद्दा पहले भी उठाया गया था। 11 फरवरी को भारत को एक और पत्र लिखा गया है। पाकिस्तान ने भारत से सिंधु जल संधि का पूर्ण पालन करने की अपील की है, जो पुलवामा हमले के बाद भारत ने स्थगित कर दी थी। पाकिस्तान विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर स्थित सावलकोट जलविद्युत परियोजना के बारे में जानकारी मांगी है।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर आंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सावलकोट परियोजना का मुद्दा सिंधु जल आयुक्तों के स्तर पर उठाया गया था और पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त ने पिछले साल जुलाई में एक पत्र लिखा था।उन्होंने कहा- ”मैं पुष्टि करता हूं कि 11 फरवरी को भारतीय सिंधु जल आयुक्त को एक और पत्र लिखा गया है।” पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए थे। सिंधु जल संधि स्थगित कर दी थी।
