*चंडीगढ़ सेवानिवृत्त महिला सिर्फ 5 लाख की ठगी, फर्जी PNB ऐप डाउनलोड करने के बाद अकाउंट हुआ हैक

चंडीगढ़/रोज़ाना रिपोर्टर: चंडीगढ़ के सेक्टर 41/ए की रहने वाली सविता बाला (उम्र 68 वर्ष) एक डिजिटल ठगी का शिकार होते-होते बच गईं। सविता बाला मोहाली स्थित नाइलेट (NIELIT) कंप्यूटर सेंटर से सेवानिवृत्त हैं। मामला सामने आने के बाद चंडीगढ़ साइबर सेल ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़े आर्थिक नुकसान से बचा लिया।
27 तारीख को सविता बाला ने गूगल सर्च के जरिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से संबंधित एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड की।
एप डाउनलोड होने के बाद जब उन्हें एप की कार्यप्रणाली संदिग्ध लगी, तो उन्होंने इसकी जानकारी साइबर सेल को दी। जांच के दौरान साइबर सेल ने पाया कि यह PNB का आधिकारिक एप नहीं, बल्कि फर्जी (Fake) एप्लीकेशन थी, जिसे साइबर ठगों द्वारा लोगों को ठगने के उद्देश्य से बनाया गया था।
साइबर सेल की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के मोबाइल से उस फर्जी एप्लीकेशन को डिलीट करवा दिया और उन्हें किसी भी प्रकार की निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी। साइबर सेल अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के फर्जी ऐप्स के जरिए ठग लोगों के बैंक खाते, ओटीपी, पिन और अन्य गोपनीय जानकारियां हासिल कर लेते हैं, जिससे खातों से बड़ी रकम उड़ाई जा सकती है।
साइबर सेल की अपील साइबर सेल ने आम लोगों, खासकर बुजुर्गों से अपील की है कि:
किसी भी बैंक का ऐप केवल आधिकारिक वेबसाइट या प्ले स्टोर के सत्यापित लिंक से ही डाउनलोड करें।
गूगल सर्च में दिखने वाले विज्ञापन या अनजान लिंक पर भरोसा न करें।
किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऐप की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर सेल में शिकायत करें।
