फिरोजपुर के श्रवण को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, ऑपरेशन सिंदूर में आर्मी सेना की की थी मदद
(रोज़ाना रिपोर्टर) पंजाब के फिरोजपुर में रहने वाले सरवन सिंह को बाल पुरस्कार दिया गया है जानकारी अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की मदद करने के लिए पंजाब के फिरोजपुर के 10 साल के बच्चे श्रवण सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को यह पुरस्कार दिया। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एयर स्ट्राइक की थी।इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी पंजाब में बॉर्डर पर हमले शुरू कर दिए। जिन्हें नाकाम करने के लिए वहां इंडियन आर्मी तैनात थी। जंग के माहौल के बीच 10 साल के श्रवण ने सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए घर से दूध, रोटी और लस्सी पहुंचाई। वह ममदोट के सिटी हार्ट स्कूल का छात्र है।
