पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए मार्ग पर चल कर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना चाहिए: सुशील शर्मा*

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए मार्ग पर चल कर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना चाहिए: सुशील शर्मा*

*भाजपा जालंधर ने मंडल स्तर पर पौधाराेपन अभियान चलाकर मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस*

 

जालंधर 25 सितंबर(सुनील कुमार) भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मालय अर्पणकर मनाया गया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मनोरंजन कालिया,जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू पूर्व संसदीय सचिव एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी,भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारी सदस्य रमन पब्बी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, भगवंत प्रभाकर, अश्विनी भंडारी, जिला सचिव अमित भाटिया, गौरव महे, योगेश मल्होत्रा, अशोक चढा, अजमेर सिंह बादल, ललित यादव बब्बू, किशन लाल शर्मा,शालू कुमारी, दिनेश महेंद्रु,मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर आए हुए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करके मनाया । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि आज अगर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है तो उसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बहुत बड़ा योगदान है सुशील शर्मा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर और उनके दिए गए प्रेरणा स्रोतों से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए उन्होंने कहा आज अगर भारतीय जनता पार्टी भारत देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनकर उभरी है तो यह सब उनके मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाया है। आज भारतीय जनता पार्टी का जितना भी विस्तार हुआ है तो यह सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *