एंटी क्राईम एंटी करप्शन ऐसोसिएशन ( निति आयोग ) ने की विशेष बैठक
ऐसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय : सरबजीत रॉय

एंटी क्राईम एंटी करप्शन ऐसोसिएशन ( निति आयोग ) द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ऐसोसिएशन से जुड़े पंजाब के सदस्यों ने शिरकत की इस मौके पर देहाती के एसपी सरबजीत रॉय ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर सदस्यों को बधाई दी ऐसोसिएशन के प्रधान सुरिंद्र सिंह कैरों ने मुख्य अतिथि को अपने कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि हर माह 40 जरूरतमंद महिलाओं को राशन, जरूरतमंद लड़कियों की शादी, समय समय पर मैडीकल कैंम्प, स्कूली बच्चों के लिए स्टेशनरी जैसे समाज भलाई के कार्य किए जा रहे हैं मुख्य अतिथि एस पी देहाती रॉय ने ऐसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सब को कभी भी, कहीं भी मेरी जरूरत पड़े आप के साथ हमेशा खड़ा हूँ इस मौके पर कुछ नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र भी जारी किए गए कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को सिरोपा डाल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर यश पाल सफरी, डा. कुलवंत राय ,ललित लवली, दलजीत सिंह अरोड़ा, रहमत अली, मदन सिंह, कस्तुरी लाल वर्मा, डा. राज कुमार, गुरिंद्र, काला कौशल, सुखविंद्र सिंह सोनू, रणजीत सिंह, डा. प्रवीण कुमार, गौरव कुमार, अर्पित जैन, दानिश धामी, महादेव शाह, सचिन धवन, विशाल लखनपाल, मुहम्मद नजीर, सुनील कुमार, मलकीत राम, राहूल दुग्गल, हेमंत कुमार, हरप्रीत कौर अरोड़ा तथा अन्य सदस्य मौजूद थे
