डूसू दिल्ली विश्विद्यालय चुनाव में हिंसा शर्मनाक
स्वस्तिक गौतम पी यू चंडीगढ़

चंडीगढ़/18 सितंबर(ब्यूरो )दिल्ली में वीरवार डूसू चुनाव में एनएसयूआई की हिंसा शर्मनाक है। ए बी वी पी आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वस्तिक गौतम ने किरोड़ीमल और हंसराज कॉलेज दिल्ली सहित कई स्थानों पर एनएसयूआई के गुंडों द्वारा की गई घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय सचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, पी यू सी एस सी अध्यक्ष गौरव वीर, स्वस्तिक गौतम ने कहा कि एनएसयूआई की बौखलाहट उसकी निश्चित हार का संकेत है। तथ्यहीन आरोप और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का झूठा विमर्श दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र नकारेगा। कांग्रेस और राहुल गांधी का यह पुराना तरीका है कि जब हार तय हो तो चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाएं। उक्त छात्र नेताओं ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज सब साफ कर देगा कि ईवीएम पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। डीयू का छात्र शुक्रवार को आने वाले नतीजों लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करेगा और एनएसयूआई को करारा जवाब देगा। स्वस्तिक गौतम ने केशव कॉलेज दिल्ली सहित अन्य कॉलेजों में ए बी वी पी की जीत पर हर्ष प्रकट करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी है।
