जालंधर भाजपा के 17 मंडलों मे नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर धार्मिक स्थलों पर अरदास प्रार्थना की 

जालंधर भाजपा के 17 मंडलों मे नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर धार्मिक स्थलों पर अरदास प्रार्थना की 

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा कार्य करेंगे 

जालंधर 17 सितंबर ( सुनील)पूरी दुनिया मे भारत का मान सम्मान बढ़ाने वाले भारत के हर हर वर्ग को मजबूत करने मे दिन रात मेहनत करने वाले देश के प्रधानमंत्री और गरीबो के मसीहा नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिवस पर जालंधर भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे चारों विधानसभाओं के 17 मंडलों मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने इलाको के धार्मिक स्थलों में मंडल प्रधानों के साथ जाकर मोदी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना कि।इसकी जानकारी देते हुए जालंधर भाजपा की तरफ से सेवा सप्ताह के इंचार्ज महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया की पंजाब मे पिछले दिनों आई आपदा के चलते किसी भी प्रकार से मोदी जी के जन्मदिवस पर किसी प्रकार से कोई जशन का कार्यक्रम ना करके धार्मिक स्थलों पर जाकर अरदास और सेवा कर मनाया।सरीन ने बताया पंजाब भाजपा नेपूरे पंजाब मे मोदी जी के जन्मदिवस पर चलने वाले 17 सितंबर से 2 अक्तूबर केहर कार्यक्रमो में बदल कर सेवा पखवाड़े के कार्य करने का फैंसला किया।जिसमे आपदा का सामना करने वाले हर गांव के हर घर तक भाजपा कार्यकर्ता जाकर राहत सामग्री कर सेवा कार्य करेंगे।इन सभी सेवा कार्यक्रमों कि करने के लिए जालंधर में उप-प्रधान देविंदर भारद्वाज,विकास कैंठ,ललित बब्बू को सभी कार्यक्रम करवाने की ज़िम्मेवारी तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *