भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत सामग्री केंद्र का किया निरीक्षण
जालंधर 17 सितंबर(सुनील कुमार भाटिया )आज भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए जालंधर में बनाए गए राहत सामग्री केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी से राहत सामग्री की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की और सुनिश्चित किया कि पूरे प्रदेश में जहां-जहां भी बाढ़ आई है वहां पर प्रदेश के सभी बाढ़ पीड़ितों को समय पर और पर्याप्त सहायता मिल सके।
अश्वनी शर्मा ने राहत सामग्री केंद्र में उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता और मात्रा की जांच की और सभी पदाधिकारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान करना है और हमें इस मुश्किल समय में प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के साथ खड़ा होना है।
इस निरीक्षण के दौरान अश्वनी शर्मा ने राहत सामग्री केंद्र अपनी जिम्मेदारी निभा रहे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरे प्रदेश की टोलियां दिन-रात बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है ताकि बाढ़ पीड़ितों को इस कुदरती आपदा से राहत मिल सके।इस मौके पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़,प्रदेश उपप्रधान राजेश बागा,जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत गोल्डी,सन्नी शर्मा,विष्णु जोशी,प्रमोद कश्यप,जॉर्ज सागर,गौरव राय आदि मौजूद थे।

कैप्शन-भाजपा द्वारा पंजाब के आपदा प्रभावित इलाकों में जाने वाली राशन सामग्री देखते अश्वनी शर्मा,शीतल अंगुराल,राजेश बागा,सुशील शर्मा,अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत गोल्डी व अन्य ।
