रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद ,प्रशासनिक कार्यालयों में हलचल हुई तेज 

रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद ,प्रशासनिक कार्यालयों में हलचल हुई तेज 

 रमन अरोड़ा का (PA) भी हो चुका है अंडरग्राउंड :सूत्र

जालंधर (सुनील कुमार)जालंधर आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की विजिलैंस द्वारा गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स (डी.सी. ऑफिस) से संबंधित विभिन्न विभागों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार विधायक की सिफारिश पर कई विभागों में महत्वपूर्ण व मलाईदार सीटों पर कर्मचारियों की तैनाती हुई थी, लेकिन अब जब विधायक खुद सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं, तो उन्हीं कर्मचारियों में चिंता और घबराहट का माहौल बन गया है।कल से ही पूरे मामले के कारण प्रशासनिक कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है सूत्र बताते हैं कि इस सारी कड़ी का एक और मेन व्यक्ति रमन अरोड़ा का (PA)भी अंडरग्राउंड हो चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *