जालंधर अर्जुन नगर में 23 मार्च को लगाया जाएगा हड्डियों और आंखों का फ्री मेडिकल कैंप

जालंधर : (सुनील कुमार)जालंधर के मोहल्ला अर्जुन नगर में दुर्गा शक्ति मंदिर नवयुवक सभा (रजिस्टर्ड) की ओर से श्री प्रताप ठाकुर और सतविंदर सिंह की याद में 23 मार्च दिन रविवार को सुबह 10:00 से लेकर 1:00 तक हड्डियों और आंखों का फ्री मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में आने वाले सभी काबिल डॉक्टरों द्वारा लोगों को आंखों और हड्डियों की समस्या के बारे में जागरूक किया जाएगा और आंखों और हड्डियों संबंधी सभी बीमारियों का इलाज भी किया जाएगा। सभी लोगों से विनती है इस कैंप में भाग लेकर डॉक्टरों द्वारा दी जाने वाली जानकारी और दवाईयों का लाभ उठाएं
