शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा समेत चार हिंदू नेताओं पर लुधियाना में मुक़दमे दर्ज करने के रोष स्वरूप

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा समेत चार हिंदू नेताओं पर लुधियाना में मुक़दमे दर्ज करने के रोष स्वरूप

*प्रशासन जल्दी ही हिंदू नेताओं के ऊपर दर्ज पर्चा रद्द करें -रामपाल शर्मा

मुकेरियां (इंद्रजीत मेहरा) शिवसेना उद्धव बाला साहेब के पंजाब के संगठन मंत्री रामपाल शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के पंजाब प्रमुख माननीय श्री योगराज शर्मा जी के दिशा निर्देशों पर 19/11/2024 दिन मंगलवार को पार्टी के सभी ज़िलों में पंजाब,ज़िला व यूथ विंग समेत सभी शिवसैनिक अपने अपने ज़िलों के पुलिस प्रमुखों को लुधियाना में शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के पंजाब प्रवक्ता चंद्रकांत चड्ढा समेत चार हिंदू नेताओं पर दर्ज उक्त मुक़दमों को रद्द करने की माँग के साथ माँगपत्र देगी रामपाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद करने का हमें अधिकार है और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे सभी धर्म का सम्मान करती है और आपसी भाईचारे के लिए हमेशा ही कार्य करती आई है लेकिन दिरेश भावना से हिंदू नेताओं के ऊपर परिचय दर्ज करना निंदनीय कार्य है उन्होंने बताया कि

वहीं मंगलवार को दिये जाने वाले माँगपत्रों में सीधे तौर पर मीडिया को इस बात से अवगत करवा दिया जाएगा कि यदि मुक़दमे रद्द न हुए तो शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे की पंजाब इकाई प्रमुख श्री योगराज शर्मा जी के नेतृत्व में सभी ज़िलों से शिवसैनिक लुधियाना में बड़े इक्ट्ठ के साथ पहुँच कर रोष व्यक्त करेंगे व बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *