नगर कौंसिल प्रधान विनोद कुमार के प्रयासों से बनी सड़क से लोगों में खुशी की लहर 

नगर कौंसिल प्रधान विनोद कुमार के प्रयासों से बनी सड़क से लोगों में खुशी की लहर 

*लंबे समय से लोग कर रहे थे सड़क बनाने की मांग 

मुकेरियां (इंद्रजीत वारिक्य) वार्ड नंबर 10 के अधीन आने वाली सड़क जोकी परमहंसा से लेकर आर्य स्कूल मैन रोड जीटी रोड से लगती थी जिसकी हालत पिछले लंबे समय से बेहद खस्ता थी जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लोगों ने इस सड़क को बनाने के लिए कई बार नगर कौंसिल मुकेरिया से मांग की थी जिसको लेकर नगर कौंसिल के प्रधान विनोद कुमार व वॉर्ड के एम.सी सचिन सम्याल ने इस संबंध में नगर कौंसिल में एक मता पास करवाया जो म ता सरकार तक पहुंचा इसके चलते यह सड़क पास हुई और टेंडरिंग होने के पश्चात सड़क का काम शुरू हो गया इस संबंध में नगर कौंसिल के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि सड़क का कार्य 14 लाख 31 हज़ार रुपए की लागत से करवाया गया है उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल मुकेरियां लगातार विकास के कार्य जंगी स्तर पर कर रही हैं जो कार्य अभी तक नहीं हुए उनके भी करने के लिए अपनी योजनाओं को अमली जामा पहना रही हैं जल्द ही शहर में जो भी अधूरे पड़े हुए कार्य पूरे किए जाएंगे उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल मुकेरियां विकास के काम करने के लिए वचनबंद हैं इसीलिए सभी वार्डों के काम पहल के आधार पर किए जाएंगे उन्होंने शहर वासियों से अपील की की शहर की कोई भी समस्या हो तो वह उसको वार्ड के एम.सी के माध्यम से जा सीधा मेरे से संपर्क करके बताया जाए हमारी सारी नगर कौंसिल टीम समस्या का हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *