जोधपुर में छात्र नेता की बेरहमी से पिटाई:छात्रसंघ चुनाव में दावेदारी के चलते थी रंजिश,

जोधपुर में छात्र नेता की बेरहमी से पिटाई:छात्रसंघ चुनाव में दावेदारी के चलते थी रंजिश,

*जोधपुर(ब्यूरो)छात्र नेता के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र के एक हॉस्टल में एक छात्र नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने मिलकर छात्र नेता की पिटाई कर डाली। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें बदमाश बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में घायल हुए युवक को जोधपुर के पावटा सेटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटना के वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।रातानाडा थाना अधिकारी प्रदीप डागा ने बताया कि तीन नंबर हॉस्टल के नौ नंबर हाल में ओम सिंह के गुट ने जेठू सिंह नाम के छात्र नेता के साथ मारपीट की है। मारपीट में घायल हुए छात्र नेता को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। आपसी विवाद के चलते ओम सिंह नाम के छात्र नेता के गुट ने मिलकर जेठू सिंह की पिटाई कर डाली।मारपीट का शिकार हुए छात्र नेता का नाम जेठूसिंह बताया जा रहा है।

*चुनाव की बात को लेकर विवाद*

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो जोधपुर के रातानाडा स्थित तीन नंबर हॉस्टल का आज शाम का है। यहां एक छात्रनेता के साथ सीनियर छात्र नेताओं ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर डाली। इस दौरान बेरहमी से उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट का शिकार हुआ जेठू सिंह बदमाशों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन बदमाश नहीं माने। इसके बाद जेठू सिंह बचने के लिए चिलाता रहा लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया। बाद में वह किसी एक कमरे में घुसकर अपनी जान बचाने के लिए गया तो वहां से बदमाशों ने उसे बाहर निकाल कर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया।बताया जा रहा है की छात्र नेता चुनाव लड़ने की इच्छा रख रहा था। इस बार के यूनिवर्सिटी इलेक्शन के लिए अपनी दावेदारी भी करने के प्रयास में था। इसी के चलते दूसरे छात्र नेता उससे रंजिश रखने लगे। आज शाम को हॉस्टल में ही अन्य बदमाशों के साथ उसका विवाद हुआ। इस पर सभी ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर डाली। बदमाशों से बचने के लिए उसने एक कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *