सब्जी की आड़ में गौं तस्करी करता ट्रक चालक काबू, हिंदू नेताओं में भारी रोष

सब्जी की आड़ में गौं तस्करी करता ट्रक चालक काबू, हिंदू नेताओं में भारी रोष

 

जालंधर (सुनील कुमार गौं रक्षा दल के सदस्यों ने सब्जी का आड़ में एक बैल सहित 3 गौं गाऊं को ले जा रहे 2 ट्रक चालकों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए हिंदू नेताओं ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा ट्रक में गौं को छुपाकर उसके ऊपर छत बनाई हुई थी और उक्त शैड की बनी छत पर सब्जी रखी हुई थी। जिसकी सूचना गौं रक्षा दल के सदस्यों मिल गई। सूचना मिलते ही गौं रक्षा दल के सदस्यों ने ट्रक को ट्रैप लगाकर ट्रक चालक और उसके साथी को काबू कर लिया। इस मामले को लेकर हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। जांच में पता चला कि ट्रक चालक गौं को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान भारी संख्या में हिंदू नेता गौशाला के बाहर एकत्रित हो गए हैं और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।सेंट्रल हलके की एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह तड़के 3:30 के करीब कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि नकोदर चौक के पास गांव से भरा ट्रक पकड़ा गया है। तभी थाना कर के ड्यूटी ऑफिसर सब इंस्पेक्टर सरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने जांच दौरान पाया की ट्रक के ऊपर सब्जी लोड की हुई थी और उसके नीचे जगह बनाकर गौ ले जाई जा रही थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दिल्ली से लेकर ट्रक को पठानकोट ले जा रहे थे। सोमवार को रुपया को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *