श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी ने ध्वजा स्थापित करके किया मेले का शंखनाद::
16 -17 सितंबर 2024 को होगा सिद्ध बाबा सोडल जी का पावन मेला:: यशपाल ठाकुर::

जालंधर (सुनील कुमार)श्री सिद्ध बाबा सोडल जी का भव्य और पावन मेला जो कि इस वर्ष 16 -17 सितंबर 2024 को अनंत चौदस के दिन आ रहा है की मंगल कामना हेतु श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी द्वारा आज 18 अगस्त को रविवार पर हवन यज्ञ तथा ध्वज स्थापना कर मेले का शंखनाद किया गया l
आज सर्वप्रथम मंदिर के पवित्र प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया जिसमें कर्मकांडी ब्राह्मण श्री कमलेश शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ करवाया l तदोपरांत ध्वज पूजन ध्वज को ढोल बाजों के साथ मंदिर की परिक्रमा करने के पश्चात मंदिर में स्थापित किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीपीएस श्री के डी भंडारी, आप नेता अनिल ढल (बौबी )आप नेता जोगिंदर पाल शर्मा, भाजपा मंडल प्रधान कुलवंत शर्मा, कमेटी प्रधान व आप के जिला जॉइंट सेक्रेटरी ट्रेड विंग यशपाल ठाकुर ने अपने कर कमल के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डाली तथा बाबा सोडल जी के मेले की सर्व सिद्धि की अरदास करते हुए ध्वज स्थापना की गई l
सोडल मंदिर कार सेवा कमेटी के प्रधान यशपाल ठाकुर तथा उप चेयरमैन ओमप्रकाश सप्पल ने आए हुए सभी अतिथियों को माता जी की चुनरी डालकर तथा बाबा जी के सिरोपा डालकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का धन्यवाद किया l वही समस्त देश विदेश में रहने वाले बाबा जी के भक्तों को मेले की शुभकामनाएं दी l हवन यज्ञ के पश्चात महिला संकीर्तन मंडली द्वारा बाबा जी का गुणगान किया गया l
ध्वज स्थापना के पश्चात कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आलू छोले पूड़ी तथा हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया गया ।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आप नेता दीपक शारदा पूर्व पार्षद आप नेता बीडी शर्मा आप नेता सुरेंद्र सिंह आप नेता अमन कालिया आप नेता तेज प्रताप सिंह आप नेता रुपिंदर सिंह भाजपा नेता जितेंद्र चोपड़ा नवदुर्गा रामलीला समिति के प्रधान डॉक्टर सीताराम संरक्षक राम सिंह महेंद्र राय शिवकुमार राजेंद्र कुमार ने अपनी हाजिरी लगवाई ।
इस मौके पर प्रधान यशपाल ठाकुर उप चेयरमैन ओमप्रकाश सप्पल महासचिव रवि मारवाहा महेंद्र प्रभाकर सुरेंद्र लबी केवल कृष्ण चोपड़ा प्रधान लक्ष्मी नारायण मंदिर विजय सैनी जयपाल ठाकुर सुरेश ठाकुर संजीव कुमार गुरुदत्त चौहान नरेश सहगल प्रवीण अग्रवाल रघुवीर सिंह अजय कुमार गौतम अग्रवाल अश्विनी शारदा विकास सोंधी तथा कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे । महिला संकीर्तन मंडली की दर्शन शर्मा नीलम मारवाहा रमेश खजुरिया कमला चौहान माला अरोड़ा चंपा रानी ने भी शामिल होकर अपनी हाजिरी लगाई ।
