जालंधर कैंट भाजपा नेता पर परिवार समेत FIR दर्ज सभी फ़रार

जालंधर (सुनील कुमार)जालंधर कैंट में भाजपा नेता पर FIR दर्ज हो गई है। भाजपा नेता की पत्नी ने उस से तंग होकर आत्महत्या कर ली थी बताया जा रहा है कि जालंधर कैंट के भाजपा नेता भरत अटवाल उर्फ़ जॉली जिसकी शादी क़रीब सात महा पहले हुई थी की पत्नी ने बीती रात आत्महत्या कर ली लड़की की पहचान सुनैना के रूप में हुई है जिसके परिवार के बयानों पर पुलिस ने सुनैना के पति भरत अटवाल जोली ,शोभा राम , सोनिया मोनिका मनीषा ,जपजी सुख के ख़िलाफ़ थाना कैंट में धारा BNS 80, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपियो की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी अभी फरार है।
