बेंगलुरु की जैन यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल और 7 स्टूडेंटस ने किया दलितों का अपमान (मामला दर्ज)

कर्नाटक14फरवरी, जातिवाद को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की खबरें चलती रहती हैं ।ऐसा ही एक मामला बेंगलुरू की जैन यूनिवर्सिटी से सामने आया है जहां दलितों के अपमान के आरोप लगने के बाद प्रिंसिपल समेंत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों में प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर के अलावा 7 स्टूडेंट भी शामिल हैं. बता दें कि यूनिवर्सिटी में उस समय बवाल हो गया था, जब एक छात्रा द्वारा यहां एक नाटक दिखाया गया. आरोप है कि उस नाटक के जरिए दलितों का अपमान किया गया. आरोप लगने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने एक FIR दर्ज की थी, जिसमें प्रिंसिपल और डीन का नाम भी शामिल था. यह नाटक कुछ दिन पहले जैन यूनिवर्सिटी में फेस्ट के दौरान दिखाया गया था. नाटक के बाद मुंबई के एक दलित एक्टिविस्ट ने शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत के बाद ही यूनिवर्सिटी के लोगों पर FIR दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक यूनिवर्सिटी में जो नाटक दिखाया गया था, उसमें जातिवाद कूट-कूट कर भरा था।

शिकायत में यह भी कहा गया कि बाबासाहेब आंबेडकर को लेकर भी नाटक में गलत टिप्पणी की गई थी. यूनिवर्सिटी पर भी आरोप लगा कि उनकी तरफ से इस नाटक को सोशल मीडिया पर शेयर करवा दिया गया था. हालांकि, उस स्किट के किस पहलू को लेकर विवाद है, क्या कहा गया था, किसे कहा गया था, अभी तक स्पष्ट नहीं है. इस मामले में पुलिस का एक्शन जारी है. बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *