होशियारपुर के (IVY) हॉस्पिटल से हुई बड़ी चूक,व्यक्ति को बताया मृतक,(पी जी आई) में हुआ जिंदा जानें कैसे?

(रोज़ाना रिपोर्टर न्यूज पेपर)आए दिन अस्पतालों की लापरवाही की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है ऐसा ही एक मामला होशियारपुर के आई वी वाई हॉस्पिटल से आया है जहां राम कालोनी कैंप में उस वक्त माहौल तनवपूर्ण हो गया। जिस वक्त नंगल सहीदा गांव के रहने वाले बहादुर सिंह को ivy हॉस्पिटल के द्वारा मुर्दा घोषित कर दिया गया, लेकिन बहादुर सिंह के घरवालों द्वारा PGI चंडीगढ़ ले जाने पर वो सही सलामत एक दिन में ठीक हो गया बहादुर सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति को नॉर्मल खानसी आई और वो उसे IVY अस्पताल में ले गए जहां उसे डॉक्टर दवारा मृत घोषित कर दिया गया और उसके बाद पीजीआई ले जाने पर वो एक दिन में ठीक हो गया। जिसके बाद गांव की  पंचायत और बहादुर सिंह के घर वालों द्वारा IVY के बाहर पक्का धरना लगा दिया गया। धरने में खुद बहादुर सिंह भी बैठ है।

मौके पर पंहुचे S.H.O. मॉडल टाउन हरप्रेम सिंह द्वारा बात करने पर बताया गया कि उनके द्वारा बहादुर सिंह के घरवालों की तरफ से दी गई शिकायत दर्ज कर ली गई है और दोषी के खिलाफ 2 दिन के अंदर कारवाही करके केस दर्ज कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *