राहुल गांधी से करारी हार के बाद योगी के मंत्री दिनेश सिंह ने कहा नहीं करेंगे किसी का काम

राहुल गांधी से करारी हार के बाद योगी के मंत्री दिनेश सिंह ने कहा नहीं करेंगे किसी का काम

 

रायबरेली (ब्यूरो)रायबरेली संजीव मेहता की हुई राहुल गांधी से करारी हार, योगी सरकार में मंत्री और भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली की जनता से बेहद खफा हो गए हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली लोकसभा सीट से हारने के दूसरे ही दिन ऐलान किया कि एक साल तक वह अवकाश पर रहेंगे। रायबरेली की जनता के कामों से दूर रहेंगे। यह भी कहा कि इस दौरान जनता अपने काम राहुल गांधी से करवाए। अब वह अपने परिवार को समय देंगे। दिनेश प्रताप सिंह को राहुल गांधी ने रायबरेली में तीन लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया है।भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने राहुल गांधी की जीत को कठघरे में खड़ा कर दिया। कहा कि राहुल गांधी ने अपने बलबूते पर चुनाव नहीं जीता है। उनको समाजवादी पार्टी ने चुनाव जिताया है। इस जीत का श्रेय राहुल या प्रियंका और उनकी माता सोनिया गांधी को नहीं जाता है। अगर सपा साथ में नहीं होती तो वह कभी रायबरेली से चुनाव नहीं जीत सकते थे। जीत हार तो चुनाव का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि अब बहुत राजनीति हो चुकी है। अब एक साल तक राजनीति न करके अपने परिवार को अपना समय देंगे। एक साल तक जनता से दूर रहेंगे। जनता राहुल गांधी से अपने काम करवाएगी। उन्होंने कहा कि वह जिले के लोगों के सुख और दुख में हमेशा साथ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *