फिल्मी हीरो श्रेयस तलपडे ने कोविडशील्ड वैक्सीन को ठहराया हार्ट अटैक का जिम्मेवार

(ब्यूरो) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज के स्मार्ट और टैलेंटेड हीरो श्रेयस तलपडे को पिछले साल 14 दिसंबर 2023 को हार्ट अटैक आया था। उनको हार्ट अटैक आने से पहले थोड़ी घबराहट और बेचैनी सी महसूस होने लगी, तुरंत उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें एंजियोप्लास्टी भी करवानी पड़ी। हालांकि अभी वह बिल्कुल ठीक-ठाक है लेकिन उन्होंने यह दावा किया है के कोविड-19 वैक्सीन को लगाने के बाद ही उनको थकावट महसूस होने लगी थी। हाल ही में लहरें रेट्रो से बात की मुझे डायबिटीज नहीं है और ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम भी नहीं है तो फिर मुझे हार्ट अटैक आने का क्या कारण हो सकता है।अब वह समय-समय पर दवाइयां ले रहे हैं और अपनी सेहत का खास ध्यान रख रहे हैं लेकिन उन्होंने अब चोकाने वाला दावा किया है के उनके हार्ट अटैक का ताल्लुक कोविड 19 वैक्सीन से ही है। जब के इस बात को कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने भी माना है। उनके अनुसार कोविशील्ड से खून में थक्के बनने लगते हैं जिस वजह से हार्ट अटैक और नाड़ी फटना आदि जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।
