विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष तौर पर की शिरकत

मेहनत से कमाया धन ही देता मन को प्रसन्नता : विधायक रमन अरोड़ा

कहा : मनुष्य को ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिसे करने के बाद मन को शांति ना मिले।

जालंधर:(Sunil kumar)मनुष्य को ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिसे करने के बाद मन को शांति न मिले। फिर चाहे उस काम को करने के बाद कितना ही लाभ क्यों न हो रहा हो। मेहनत से आया धन सदा प्रसन्नता देता है, जबकि गलत मार्ग से कमाया धन विनाश की ओर ले जाता है।यह उक्त विचार सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष तौर पर शिरकत कर कहे। जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने सतनाम नगर पर 9वें शिव शक्ति जागरण कमेटी के द्वारा करवाए जागरण पर, शक्ति नगर रोड स्थित श्री साई मिलन सेवा संघ (रजि.) की और से करवाई विशाल साई संध्या पर, एस.डी.कॉलेज स्थित रमेश कॉलोनी पार्क में करवाए जागरण पर इत्यादि स्थानों पर विशेष तौर पर शिरकत की। विधायक रमन अरोड़ा ने जीवन की प्रसन्नता का मंत्र देते हुए कहा कि सब्र का फल मीठा होता है, जो व्यक्ति जल्द-बाजी में धनवान या सुख प्राप्त करने की सोचता है। वह तमाम विपत्तियों में घिर जाता है। उन्होंने कहा कि गलत ढंग से पैसे कमाने पर सुख तो दूर की बात है, घर में क्लेश और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद करके जो मन को प्रसन्नता मिलती है। उतनी प्रसन्नता सोने, चांदी के बर्तनों में भोजन करने से भी नहीं मिलती। अक्सर गलत काम करने वाला व्यक्ति मन में गलत भावना पैदा कर लेता है। वह सोचता है कि उसे कोई नहीं देख रहा, लेकिन परमात्मा सभी जगह विद्यमान है। उसकी नजरों से कोई नहीं बच सकता। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सत्य का मार्ग जीवन की कठिनाइयों को सुगम बना देता है। कठिनाइयों का सामना करने वाला व्यक्ति ही सच्चा सुख प्राप्त कर सकता है। जीवन की भागदौड़ व्यक्ति को परमात्मा से अलग कर देती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने कीमती समय में से कुछ पल अपने परिवार के लिए भी निकालने चाहिए।
