हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जालंधर पहुंचने पर युवा नेता किंग हैरी ने किया भव्य स्वागत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जालंधर पहुंचने पर युवा नेता किंग हैरी ने किया भव्य स्वागत

जालंधर/ सुनील कुमार

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जालंधर आगमन पर युवा नेता किंग हैरी ने अपने साथियों सहित उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर किंग हैरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उनके साथ मौजूद युवाओं ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और उनके जालंधर आगमन पर खुशी जाहिर की।

इस मौके पर युवा नेता किंग हैरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जालंधर आगमन उनके लिए खुशी और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि युवाओं में सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के प्रति भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है।

स्वागत समारोह के दौरान किंग हैरी के साथी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके सुखद प्रवास की कामना की।

प्रेस विज्ञप्ति

युवा नेता किंग हैरी एवं साथी, जालंधर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *