श्री सैन मंदिर की नई कार्यकारिणी का गठन, अरुण कुमार सिंदरा बने प्रधान

श्री सैन मंदिर की नई कार्यकारिणी का गठन, अरुण कुमार सिंदरा बने प्रधान

 

जालंधर: सुनील कुमार

श्री सैन मंदिर एवं धर्मशाला वेलफेयर सोसायटी (रजि.), सतरा मोहल्ला, बस्ती शेख की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को सौंपीं।

नई कार्यकारिणी में अरुण कुमार सिंदरा को प्रधान नियुक्त किया गया। रतन लाल जयसवाल, कमल किशोर और सुरिंदर कुमार को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं तिलक राज डोगरा और अशपाल मिंटू को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा अजय कुमार डोगरा को महासचिव, नरेश बहसी और सुशील कुमार को संयुक्त सचिव, विनोद डोगरा को प्रेस सचिव तथा जतिंदर कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। रिक्की को संयुक्त सचिव बनाया गया।

कार्यकारिणी में बिशंबर सोढ़ी, रवि कुमार और गगनदीप सैनी को प्रोपेगंडा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। एडवोकेट संदीप कुमार और हिमांशु कुमार को कानूनी सलाहकार, जबकि राजेश सोनी और सन्नी को सलाहकार नियुक्त किया गया।

सोसायटी के विशिष्ट सदस्यों में बलबीर कुमार, मनीष सैनी, संजय सैनी, लक्ष्मी सैनी, विकास, हैप्पी, तीर्थ राम, राकेश कुमार लाड़ी, शाम लाल, मनोज कुमार, मंजीत बंटी, काका, सेवाराम, पवन कुमार और प्रेम को शामिल किया गया।

नई कार्यकारिणी ने मंदिर एवं धर्मशाला के विकास, धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और आपसी एकजुटता से मंदिर की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समाजसेवा के कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।

इस अवसर पर प्रधान अरुण कुमार सिंदरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई दी। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर कार्य करने और सोसायटी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपना सहयोग देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *