*साल में सिर्फ चार हफ्ते एनिमल प्रोटीन छोड़ कर देखो आयु बढ़ जाएगी डॉ अर्चिता महाजन*
*इस दौरान आप विटामिन डी और विटामिन b12 के सप्लीमेंट जरूर लें*
*

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि हफ्ते तक एनिमल प्रोटीन (मांस, मछली, अंडे, डेयरी) छोड़ने से शरीर में सूजन (inflammation) कम होती है, खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) घटता है, पाचन में सुधार होता है, और वजन या ब्लड शुगर नियंत्रित रहने में मदद मिलती है।शारीरिक फायदेकोलेस्ट्रॉल कम होना: संतृप्त वसा (saturated fat) घटने से खून में बुरा कोलेस्ट्रॉल सुधरता है।सूजन घटना: शरीर के अंदरूनी हिस्सों में सूजन और बायोटिक तनाव कम होने लगता है।पाचन शक्ति में सुधार: फाइबर से भरपूर चीजें खाने से पेट साफ होने की प्रक्रिया बेहतर होती है।वजन नियंत्रण: कैलोरी और फैट इंटेक कम होने से वजन घटने में मदद मिल सकती है।ध्यान रखने योग्य बातेंकमजोरी या थकान: अचानक प्रोटीन का स्रोत बदलने से शुरुआती दिनों में आपको हल्की थकान महसूस हो सकती है।पोषण की कमी: दालों, बींस और सोया जैसी प्लांट-प्रोटीन चीजों से अपने शरीर की जरूरत पूरी करें।जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे पाचन खराब होना, पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), किडनी पर ज्यादा जोर पड़ना, और वजन बढ़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।किडनी की समस्या: अतिरिक्त प्रोटीन को छानने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे पथरी या पुराना नुकसान हो सकता है। सिर्फ 4 हफ्तों के लिए बड़ी आसानी से आप अपनी किडनी को आराम दे सकते हैं। जिससे कि उसकी आयु बढ़ने की संभावना रहती है
