35 हजार निर्दोष हिंदू परिवारों को न्याय दिलाने के लिए शिवसेना हिंदुस्तान का विशाल त्रिशूल मार्च

35 हजार निर्दोष हिंदू परिवारों को न्याय दिलाने के लिए शिवसेना हिंदुस्तान का विशाल त्रिशूल मार्च

ग्रीन व्यू पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होता हुआ जिला सचिवालय पहुंचा मार्च, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया 11 सूत्रीय मांगपत्र

Hoshiarpur/ Rozana Reporter

शिवसेना हिंदुस्तान के शेर-ए-हिंद पवन गुप्ता के नेतृत्व में पंजाब में आतंकवाद के दौर में मारे गए लगभग 35 हजार निर्दोष हिंदू परिवारों को न्याय दिलाने के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान का आज होशियारपुर से शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत पंजाब उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में एक विशाल त्रिशूल मार्च निकाला गया।

त्रिशूल मार्च का शुभारंभ ग्रीन व्यू पार्क से हुआ। इसके बाद मार्च शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ जिला सचिवालय पहुंचा। यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं हिंदू संगठनों तथा शहरवासियों ने भाग लिया और आतंकवाद के निर्दोष पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग बुलंद की।

जिला सचिवालय पहुंचने पर शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, प्रदेश युवा प्रधान राहुल खन्ना एवं प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में आतंकवाद के दौरान मारे गए लगभग 35 हजार निर्दोष हिंदू परिवारों को न्याय, पीड़ित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, लंबित मामलों की निष्पक्ष समीक्षा, आतंकवाद पीड़ित आयोग के गठन तथा शहीद 35000 हिन्दुओं के लिए ₹5,100 करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की गई।

इस अवसर पर राजेंद्र राणा ने कहा कि पंजाब के आतंकवाद के काले दौर को कभी भुलाया नहीं जा सकता। खुड्डा कांड, कारीसारी कांड, पिखोवाल कांड, गोरा गेट बम विस्फोट तथा कमेटी बाजार बम विस्फोट जैसी घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। राणा ने कहा कि बसों से यात्रियों को उतारकर निर्दोष हिंदुओं की हत्याएं की गईं। कई स्थानों पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और अनेक निर्दोष नागरिकों की जान गई।

राहुल खन्ना ने कहा कि कई धार्मिक जुलूसों और अन्य स्थानों पर आतंकवादियों द्वारा स्टेनगनों से अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी मारे गए। ऐसी अनगिनत दर्दनाक घटनाएं पंजाब के इतिहास का हिस्सा हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

राजेंद्र राणा ने कहा, “यदि उस समय संघर्ष केवल सत्ताधारियों से था, तो बसों से उतारकर निर्दोष हिंदुओं की हत्याएं क्यों की गईं? आम नागरिकों को किस बात की सजा दी गई? आतंकवाद के इन निर्दोष पीड़ितों के लिए न्याय की मांग उठाना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है।”

राहुल खन्ना ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके साथ न्याय होना समय की मांग है। पंजाब में स्थायी अमन-शांति, भाईचारा और विश्वास का वातावरण तभी मजबूत होगा, जब आतंकवाद के सभी निर्दोष पीड़ितों को बिना किसी भेदभाव के न्याय मिलेगा। 35 हजार निर्दोष हिंदू परिवारों को न्याय दिलाने का यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मार्च के दौरान सरकार से मांग की गई कि आतंकवाद के पीड़ित परिवारों के साथ न्याय किया जाए, उनकी सुरक्षा, सम्मान और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए तथा पंजाब में शांति, विकास और भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।**इस अवसर पर पंजाब उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा,

प्रदेश युवा प्रधान राहुल खन्ना सहित शिवसेना हिंदुस्तान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से बिट्टू लंगेरी

जैकी, यशपाल सिद्धू, राजकुमार, आशीष ठाकुर, राम गुप्ता, आकाश दीप, , करण किला, करण नरू नंगल, जशन, अमित राणा, अमन राणा, पंडित राम जी, विवेक विज, राजू खोसला, प्रशांत पंडित, मिथिलेश, गौरव बेदी, राजिंदर शिंदा, निखिलेश जसरा, गणेश बेदी, शुभम बिल्ला, संजीव खन्ना, राजीव खन्ना, नीरज भट्टी, सपना, अमन शर्मा, दीपा दीप, गीता रानी, करण, विनोद, रमू, लव एवं अभी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *